Tue. Apr 21st, 2026

बदल जायेगा फ़िरोज़ाबाद का नाम… फिर किस नाम से होगी चूडियों के शहर की पहिचान ?

प्रदेश सरकार के नाम बदलने के क्रम में चूडियों का शहर फिरोज़ाबाद भी शामिल होने जा रहा है। Voice of firozabad

यह प्रस्ताव जिला पंचायत से पास हो गया है, कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद (Firozabad) जिले का नाम बदलने की मांग लगातार उठ रही है, जिला पंचायत ने नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया है।

जल्द ही शहर को चंद्रनगर के नाम जाना जाएगा।

कहा जाता है कि राजा टोडरमल इस शहर से तीर्थ यात्रा को गए थे, तब शहर को लूट लिया गया था. उनके अनुरोध पर महान अकबर ने अपने कारिंदे फिरोजशाह को यहां भेजा और उसी के नाम पर इस शहर का नाम फिरोज़ाबाद हो गया। यहां नगर निगम के सामने फिरोजशाह का मकबरा भी बना है। फिरोजाबाद के बारे में कई जगह लोग इसका प्राचीन नाम चंदवाड भी बताते है इसका नाम फिरोजाबाद नाम तो फिरोजशाह मनसबदार द्वारा सन् 1566 में अकबर के शासन में नाम दिया गया था.

चंद्रनगर रखने की मांग क्यों?

फिरोज़ाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर (Chandra Nagar) रखने की मांग है, जैन राजा चंद्रसेन ने चंद्रवाड बसाया था और यहां तमाम जैन मंदिर भी बनाए थे. जिन्हें मुगल शासकों ने हमला कर जमींदोज कर दिया था. मुगल शासकों ने ही इसका नाम बदलकर फिरोज़ाबाद कर दिया था. यहां के बाशिंदे चाहते हैं कि फ़िरोज़ाबाद के नाम को अब बदला जाए. अभी भी रेलवे किनारे के इलाके के एक इलाके का नाम आज भी चंद्रवाड गेट है इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजा गया है।

 

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह कहती हैं कि जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधियों की बहुत दिनों से मांग चली आ रही थी कि फिरोज़ाबाद का नाम पुराना जो इसका नाम था चंद्रवाड या चंद्र नगर रख दिया जाए इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *