Sat. Jun 6th, 2026

मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महिला विद्यालय में नारी सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-3 में गुरुवार को शासन व सरकार के निर्देशों के तहत बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों चौराहा, बाजार, कालेज, कोचिग संस्थान असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते अभद्रता, तथा अभद्र टिप्पणी की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी काप एप 181, महिला हेल्प लाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन 102 ,स्वास्थ्य सेवा 108 ,एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, महिला थाना प्रभारी सविता सेंगर, उप निरीक्षक पारुल मिश्रा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिरसागंज और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *