Microsoft Issue Worldwide: कई एयरलाइंस के सर्वर में दिक्कत, दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक यात्री परेशान
Microsoft Server Down: दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई जहाज के आने-जाने में परेशानी हो रही है. इस परेशानी के सामने आने के बाद अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी कुछ ऑनलाइन सर्विस अगले कुछ समय के लिए बंद रहेंगी.

अगर आपकी भी आज या कल में फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की क्लाउड सर्विस में खराबी आने के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. इसके बाद फ्लाइट के आवागम में परेशानी हो रही है. क्लाउड सिस्टम में खराबी के कारण कई एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें रद्द की गईं हैं. कई विमान को जमीन पर ही उड़ान भरने से पहले रोकना पड़ा. इस सबके बीच अकासा एयर, इंडिगो, स्पाइजेट एयरलाइन की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. IndiGo की तरफ से ट्वीट किया गया कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में खराबी के कारण हमारे सिस्टम प्रभावित हुए हैं। इस वजह से दूसरी कंपनियां भी दिक्कत का सामना कर रही हैं. इस दौरान फ्लाइट बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास लेना और कुछ उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं.
ऑनलाइन सर्विस अगले कुछ समय के लिए बंद रहेंगी
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई जहाज के आने-जाने में परेशानी हो रही है. अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी कुछ ऑनलाइन सर्विस अगले कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. अकासा की तरफ से कहा गया कि ‘हमारे सर्विस प्रोवाइडर के कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से ऑनलाइन बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग मैनेजमेंट जैसी सर्विस फिलहाल बंद रहेंगी.’ एयरलाइंस की तरफ से यह भी कहा गया कि ‘फिलहाल एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग का प्रोसेस मैन्युअल किया जा रहा है.
