Sat. Jun 6th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – हैवान बना पति, पत्नी को बांधकर पीटा फिर दातों से काटा, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, पोस्टमार्टम में पेट से निकला

यूपी के फिरोजाबाद में हैवानियत की हदे करने वाला सामने आया है. पति ने अपने भाइयों के साथ पत्नी के साथ इस तरह दरिंदगी की मौत के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए.

फिरोजाबादः जिले में नशे में धुत पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को ऐसी मौत दी कि पोस्टमार्टम करते समय डॉक्टरों के होश उड़ गए. वहीं, पोस्टमार्ट रिपोर्ट देखकर पुलिस के आलाधिकारी और परिजनों की आंखें फटी रह गईं. कोई इतनी दरिंदगी की कल्पना तक नहीं कर सकता था. मटसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने अपने दो भाइयों के साथ पत्नी को न केवल बेरहमी से मारा पीटा बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में बेलन भी डाला दिया था, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट से निकला है. पुलिस पहले गैर इरादतन हत्या समझ रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी के होश उड़ गए. पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, मटसेना थाना क्षेत्र के अकलपुर गांव में 28 वर्षीय रेशमा का शव मंगलवार को एक चारपाई पर पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान थे. वहीं, महिला का पति सुरजीत मौके से फरार था. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. बहन की मौत की खबर सुनकर अलकापुर पहुंचे भाई अवधेश ने पति सुरजीत के अलावा उसके भाई प्रशांत और संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था.

इस मामले में एक मोड़ तब आया जब बुधवार को रेशमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेशमा के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे. इसके अलावा नशे के आदी पति ने उसे रस्सी से बांधकर कई जगह दांतों से काटा था. बेहमई की इंतहा पार करते हुए प्राइवेट पार्ट में बेलन तक डाला दिया था. जो पोस्टमार्टम के दौरान पेट पाया गया. प्रताड़ना की ऐसी दास्तां सुनकर मृतका के परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पर ही बेशसुध होकर गिर पड़े.

थाना मटसेना के प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गैर इरादतन हत्या का यह मामला हत्या में तब्दील किया गया है.मुख्य आरोपी महिला के पति सुरजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *