पीड़िता से नोकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3 लाख रुपए
रुपए देने के बहाने बुलाकर पीड़िता के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। एक महिला के रिश्तेदार ने पहले तो नोकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए लेकिन जब महिला ने अपने रुपए मांगे तो रुपए देने के बहाने अपने गांव बुलाकर उसकी आवरू से खेलने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के एक रिश्तेदार प्रेमशंकर यादव उर्फ रिंकू पुत्र उरवीर सिंह यादव निवासी ग्राम नगला टीन जगन्नाथपुर थाना करहल मैनपुरी का घर पर आना जाना था। एक दिन आरोपी ने महिला से कहा कि उसके पति की जाजूमई गांव स्थित सरकारी विद्यालय दयानंद सरस्वती साधना मंदिर में पति की नोकरी लगवा देगा। उसके लिए 5 लाख रूपये रुपए लगेंगे।जिसमें 3 लाख रुपए पहले तथा दो लाख रुपए नोकरी के बाद देने की बात कही। पीड़िता ने पति की सरकारी नोकरी लगवाने के नाम पर खेत बेचकर रिश्तेदार को 3 लाख रुपए दे दिए। 6 महीने बीतने के बाद जब नोकरी नही लगी तो पीड़िता ने रिश्तेदार से अपने 3 लाख रुपए मांगे लेकिन उसने रुपए वापस नही किए। मामले को लेकर पीड़िता ने जनपद न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया। इसी दौरान आरोपी एटा चौराहे पर कहा कि वह 5 जुलाई को गांव आकर रुपए ले जाए। जब पीड़िता अपने रुपए लेने के लिए उसके गांव गई तो प्रेमशकर के साथ अन्य दो अज्ञात व्यक्ति के साथ आया और पीड़िता को झाड़ियों में ले गया। जैसे ही महिला झाड़ियों में रुपए लेने पहुँची वैसे ही आरोपी ने उसकी इज्जत के साथ खेलने का प्रयास किया। महिला ने आरोपी का विरोध किया इसी दौरान सायरन की आवाज सुनकर आरोपी भाग गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
