फिरोजाबाद पुलिस ने बाइक चोर दबोचा
शिकोहाबाद। पुलिस के एक बाइक चोर को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक बाइक चोर चोरी की बाइक के साथ पुरातन स्कूल के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक चोर को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक चोर का नाम राहुल यादव पुत्र
कायम सिंह यादव निवासी बडा लालपुर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
