Thu. Jun 4th, 2026

मामूली बात को लेकर दबंगो ने युवक पीटा, मुकदमा दर्ज

मामूली बात को लेकर दबंगो ने युवक पीटा, मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। नगला केवल में दबंगो ने पुरानी कहासुनी को लेकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में पीड़ित लहूलुहान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवम पुत्र लालता प्रसाद निवासी नगला केवल का आरोप है कि कंचन सिह के लड़के रितिक से एक माह पहले विवाद हो गया था। जिसमें कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को राजकुमार, कंचन सिह, महेंद्र सिंह पुत्रगण जनक सिंह, रितिक पुत्र कंचन सिंह ने उसी बात को लेकर उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में पीड़ित लहूलुहान हो गया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की मारपीट शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *