Thu. Jun 4th, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कौहराम जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम कराया

शिकोहाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिलयानी के पास रेलवे लाइन पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
अनीता (38) पत्नी उमेश निवासी तिलियानी थाना सिरसागंज अपने घर के सामने से रेलवे लाइन गुजर रही है। गुरुवार की रात महिला रेलवे की लाइन पार कर रही थी तभी महिला बरौनी क्लोन ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कौहराम मच गया। सूचना पर पहुँची जीआरपी शिकोहाबाद ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *