Thu. Jun 4th, 2026

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 22 हजार रुपए उड़ाए


शिकोहाबाद। नगर के एटा चौराहा के पास एटीएम से बच्चो की कॉपी किताबों के लिए धन निकासी के लिए आई एक महिला का एक बदमाश ने एटीएम बदलकर उसके खाते से हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने मामले की थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में।जुट गई है।
रिशु पत्नी मोहर सिंह निवासी नगला नदिया थाना जसराना शनिवार को एटा चौराहा पर स्थित एक एटीएम से बच्चों की पढ़ाई व कॉपी किताबों लिए रुपए की निकासी के लिए आई थी। महिला ने बताया कि जब वह एटीएम से रुपए निकाल रही थी तो उसके बगल में एक व्यक्ति खड़ा था। उसने कहा कि वह उसके रुपए निकाल देगा तो महिला ने अपना एटीएम उसे दे दिया। इसी दौरान बदमाश ने एटीएम कार्ड को बदल लिया। बोला कि खाते से रुपए नही निकल रहे हैं। महिला एटीएम कार्ड लेकर चली गई। उसके बाद बदमाश ने महिला के खाते से 22 हजार रुपए निकाल लिए। जब महिला के मोबाइल पर धन निकासी का मैसेज आया तो यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तत्काल मामले की शिकायत की। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि थाने में मामले की कोई शिकायत नही आई है। अगर शिकायत आती तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *