Thu. Jun 4th, 2026

छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन


शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में काकोरी ट्रेन कांड के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानाचार्य डॉ सहदेव सिंह चौहान के निर्देशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रार्थना स्थल पर छात्र छात्राओं को बताया की आजादी के दीवानों ने 9 अगस्त 1925 को काकोरी स्थान पर अंग्रेजों से धन और हथियारों को आजादी की जंग की खातिर चंद्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, असफाक उल्ला ख़ां ने लूट लिया था।उससे उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन चलाया। जिसकी 100 वी वर्षगांठ उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। उसके बाद छात्र छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें छात्र छात्राएं हाथो में नारे लिखी तख्तियां लेकर वीर सपूतों का जय घोष करके चल रहे थे। इस दौरान अतर सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, केशव देव, योगेंद्र कुमार बघेल, रावली देवी, आरती देवी, नूर जहां, राखी माथुर, दीक्षा, राधा, अल्सीफा, निशा शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में जागरूकता रैली निकालते हुए छात्र छात्राए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *