Sat. Jun 6th, 2026

संत निरंकारी मंडल ने अस्पताल में किया पौधा रोपण


शिकोहाबाद। संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर सरोज निरंकारी एंव सेवादल के सदस्यों ने अस्पताल में 100 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ आर सी केशव ने कहा कि पौधे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़ पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। प्रकृति के अंसतुलन के कारण ही देश का पर्यावरण में परिवर्तन आ रहा है। इसलिए सभी को जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का भी संकल्प लें। मोहित अग्रवाल ने कहा कि पौधे मानव का जीवन है। अगर पेड़ पौधे नही होंगे तो धरती पर कोई नही बचेगा। इसलिए सभी संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *