नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
शिकोहाबाद। नगर के आदर्श कृष्ण महाविद्यालय, बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय, पालीवाल महाविद्यालय में विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो दीदार सिंह व बीडीएम की प्राचार्या डॉ गीता यादवेंद्र, डॉ प्रवीण कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को नशे से बचने का आवाहन किया तथा सभी को जीवन में किसी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राचार्यों ने कहा कि नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाले बहुत दुष्परिणाम आते हैं। केंसर जैसे रोग के साथ कई प्रकार की बीमारी होती है। नशे से परिवार के एक सदस्य की मौत ही नही होती बल्कि उसके पीछे उसके परिवार को भी पल पल मरना पड़ता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण में सहभागिता दर्ज करानी होगी। देश में दस करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में हैं, जिनमें अधिकतर युवा हैं। यह बहुत ही चिन्तनीय विषय है। नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में एनसीसी स्काउट्स, एनएसएस तथा रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़ कर समाज को जागृत करना है।
इस दौरान डॉ संजीव यादव, डॉ एम पी सिह, डॉ एच टी नकवी, डॉ रविंद्र कुमार यादव, डॉ राकेश यादव, डॉ सफी मोहम्मद, डॉ पंकज यादव, डा. माया गुप्ता, डा. नम्रता प्रसाद, प्रो. शशिप्रभा तोमर, प्रो सीमारानी जैन,
डॉ देवेश कुमार, डॉ रूपेश कुमार, डॉ नरेंद्र गंगवार, नरेंद्र धाकड़, डॉ राम आशीष, डॉ दिनेश कुमार , डॉ राजीव कुमार, दर्शना कुमारी, डॉ नीलम, प्रीति सिंह, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पाण्डे, डॉ मोनिका सिंह, डॉक्टर ममता भारद्वाज, पिंकी, सोनिका, कार्यालय अधीक्षक सुभाष कुमार, जहान सिंह, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

