Mon. May 4th, 2026

महाकालेश्वर कांवड़ रथयात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत


शिकोहाबाद। अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सोरों घाट से द्वितीय विशाल शिवमहाकाल उज्जैन कांवड़ रथयात्रा का नगर आगमन होने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही एटा चौराहा हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
महाकालेश्वर कांवड रथयात्रा मंगलवार को नगर के सैकड़ो श्रद्धालु रथयात्रा को लेकर सोरों के लिए रवाना हुए थे। सोरों से गंगाजल रथयात्रा में लेकर बटेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। बुधवार की दोपहर में एटा चौराहा पर महाकालेश्वर रथयात्रा का आगमन होने पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भक्तों ने महाकालेश्वर की आरती कर नमन किया। कटरा बाजार पक्का तालाब पर मन्नू अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता ने रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा में शामिल भक्तों को फलाहार, जलपान कराया। रथयात्रा के आगे आगे बाबा भोले की गण चल रहे थे। ढोल नगाड़ों की धुन पर शिव के गण नृत्य कर रहे थे। नगर में जगह जगह स्वागत के बाद महाकालेश्वर रथयात्रा बटेश्वर के लिए रवाना हुई। इस दौरान सोनी गंभीर, राजीव गुप्ता, अक्षय वर्मा, पीयूष कपूर, शुभम तिवारी, शिखर उपाध्याय, प्रेषक कपूर, सागर फंडा, सुरेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *