पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर
शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन के पूर्व सैनिकों ने 78 वे स्वतंत्रता पर एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फौजी जयसिंह यादव, सैनिक कल्याण अधिकारी आशीष मित्तल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज के बच्चो ने नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। संगठन में शामिल हुए नए सदस्यो का परिचय स्वागत सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन, शिक्षा और संस्कार पर चर्चा की। ट्रामा सेन्टर फिरोजाबाद आए डॉक्टरों ने चिकित्सा संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर मानवता हॉस्पिटल फरीदाबाद के स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विशेष कुमार यादव, एस ओ प्रदीप कुमार, इंस्पैक्टर क्राइम रमेश चंद्र यादव, ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर भानू प्रताप सिंह, डॉक्टर गौरव दीछित, डॉक्टर सौरभ नागर, संरक्षक इंजीनियर राम ब्रेस यादव, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, मण्डल संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र यादव, अध्यक्ष विशेष कुमार यादव, प्रमुख महा सचिव प्रयाग चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, मीडिया प्रभारी मुरारी लाल, के के शर्मा, एस आई विरेंद्र सिंह यादव, एम पी सिंह यादव, दलबीर सिंह, रवीस कुमार, सुधीर कुमार शर्मा, अनार सिंह, अनवर सिंह, ज्ञानी राम, जितेंद्र कुमार, विरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
भारतीय पूर्व सैनिक लीग ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
शिकोहाबाद। भारतीय पूर्व सैनिक लीग ने बड़े ही धूमधाम से गिरजा गार्डन में स्वतंत्रता दिवस मनाया जहां पूर्व सैनिकों के स्वस्थ्य के लिए एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच व दवाई वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक सर्वेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सेना में सर्विगं कर्नल रंजन चक्रवर्ती, कर्नल सज्जन सिंह कमांडर बिजेंद्र सिंह यादव, सूबेदार मेजर बलवान सिंह, जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामवीर सिंह ने सयुक्त रूप से झंडा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन विश्राम सिंह, कैप्टन रामवीर सिंह (सेना मैडल) सूबेदार मेजर राजीव कुमार, हवलदार अमर दीप सिंह ने अपने विचार रखे। इस दौरान उमा देवी वीर नारी 1971 युद्ध, कारगिल वीर नारी अवधेश देवी, सुमन देवी, राज रानी, अमलेश के अलावा अन्य वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नोयडा से एक प्रसिद्ध अस्पताल फेलिक्स से स्पेशलिस्ट डाक्टर प्रियंका स्त्री रो विशेषज्ञ, डाक्टर अभिषेक जनरल फिजीशियन व उनकी टीम ने वी पी, शुगर, पी एफ टी, ई सी जी, ओर्थो, गायना, यूरो, न्यूरो आदि का चैकअप किया गया।

