Sun. May 3rd, 2026

महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन


शिकोहाबाद राजनारायण माहेश्वरी ज़िला संयुक्त चिकित्सालय में सभी डॉक्टरों ने आरजी मेडिकल कॉलेज कोलकाता मे घटित घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। डॉक्टरों ने घटना को बेहद दुखद: एवं शर्मनाक बताया। डॉक्टरो ने विरोध करते हुए संलिप्त दोषियों पर कार्यवाही के लिए केंद्र तथा वहां की प्रदेश सरकार से मांग की। सीएमएस डॉ रमेश चंद्र केशव ने कहा कि इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सख्त दंडनात्मक कार्यवाही की डॉक्टर्स उम्मीद करते है। इस दौरान सभी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर डॉक्टर अनिता कुमारी, डॉक्टर संजय सिंह, डा अश्वनी पचौरी, डा पीयूष गंगवार, डॉक्टर पारस दीप, डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉक्टर अरुण प्रताप, डॉक्टर दीपक तिवारी, डॉक्टर शाहिद अली, डॉक्टर शाने आलम आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *