जीआरपी बैरक का डीआईजी एवं एसपी रेलवे ने शुभारंभ किया
शिकोहाबाद जीआरपी के जवानों के लिए बनाए गए नवनिर्मित बैरक की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को जल्द ही दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए।
डीआईजी प्रयागराज राहुल राज एवं एसपी रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्मित जीआरपी बैरक का शुभारंभ किया। इससे पूर्व दोनों ही अधिकारियों को जीआरपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। जिसके बाद डीआईजी एवं एसपी रेलवे ने नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बैरक में लगे दरवाजे खिड़की के साथ ही टयूबलाइट, शौंचालय एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखा। अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को जल्द ही दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि जीआरपी के जवानों को अब नया आवास मिला है। जिससे वह आसानी से अपने कार्यो को कर सकेंगे। रेलवे पुलिस को रेलवे स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

