Sun. May 3rd, 2026

महिला की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। 3 अगस्त को नगला खंगर क्षेत्र में अज्ञात कार ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल महिला को उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। उक्त मामले में मृतिका के बेटे ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुशान्त कुमार पुत्र राजीव कुमार निवासी कृष्णा नगर गली नं 3 चन्द्रशेखर
स्कूल के पास करहल चौराहा कोतवाली मैनपुरी 3 अगस्त को अपनी मां शशि देवी को बैठाकर बटेश्वर से मैनपुरी अपने घर जा रहा था। जब पीड़ित की बाइक फतेहपुर करखा के पास पहुँची ही थी कि तभी पीछे से आती हुई अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित की मां गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पीड़ित भी चोटिल हो गया। घायल को तत्काल ट्रामा सेन्टर ले जाते समय शशि देवी की मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *