आर्य गुरुकुल के बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज नगर में स्थित ब्रह्माकुमारीज आश्रम की शाखा शिव शक्ति भवन अंराव रोड सिरसागंज द्वारा आर्य गुरुकुल महाविद्यालय करहल रोड सिरसागंज के बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। जहां ब्रह्माकुमारीज की स्थानीय संचालिका बीके गीतांजलि दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन एक भाई बहन के पवित्र संबंध का प्रतीक है। जहां हर बहन अपने भाई से अपनी सुरक्षा की कामना रखती है। परन्तु दीदी जी ने समझाया कि जब तक हम स्वयं ही विकारों अर्थात बुराइयों के वशीभूत होंगे तो बहनों की सुरक्षा कैसे कर सकेंगे, इसलिए इस वर्ष राखी बंधवाते समय हमें अपनी एक बुराई को छोड़ने का संकल्प जरूर लेना और स्वयं सशक्त बनकर के बहनों की सुरक्षा के लिए उनको आश्वासन देना, कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्य अरुण कुमार द्विवेदीजी,बीके शशि दीदी,बीके ब्रजवाला बहन तथा गुरुकुल के बच्चे उपस्थित रहे।
संवाददाता- आदित्य प्रताप सिंह

