Sat. May 2nd, 2026

अज्ञात वाहन के रौदने से दो छात्र गंभीर रूप से घायलएम्बुलेंस के चलने में देरी होने पर घायल छात्रों के परिजनों ने एम्बुलेंस चालक पीटा, घायल


फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद। बुधवार को स्कूल से पढ़कर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजन घायल छात्रों को उपचार के मेडिकल कॉलेज ले जाने में देरी होने पर परिजनों ने एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट कर दी। इससे वह भी घायल हो गया। घायल छात्रों के परिजनों की एंबुलेंस चालक से पिटाई से अन्य एम्बुलेंस चालकों में रोष व्याप्त हो गया।
लवकेश (14) निवासी छैछापुर थाना नसीपुर माधौगंज स्थित डीआर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। उसके साथ लवकुश निवासी गढ़िया उसी विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार को विद्यालय की छुटटी होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के करनपुर पुलिया के पास पहुंची थी कि तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजन घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए यहां इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्रों को मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए लवकुश के परिजन 108 एंबुलेंस को फोन कर रहे थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस से मरीज को उतारने के बाद घायल छात्र को फिरोजाबाद ले जाने के लिए चालक तैयार हो गया। इस बीच रैफर की अन्य औपचारिकताएं पूरी होने में थोड़ा समय लग गया। इसी बात से घायल छात्र के परिजन ने एंबुलेंस चालक मंगल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे चालक के सिर में चोट आई है। उसके बाद परिजन छात्र को प्राइवेट एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। एम्बुलेंस चालक से मारपीट की घटना से एंबुलेंस चालकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में घायल छात्रों के परिजनों की मारपीट में घायल एम्बुलेंस चालक।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में घायलों का इलाज होता हुआ।

ऑटो पलटने से दो यात्री घायल
वही दूसरा हादसा नौशहरा के पास हुआ। सिरसागंज की ओर आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आसिया (15) निवासी अंगदपुर, सीमा देवी (35) निवासी महतपुरा थाना करहल मैनपुरी घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *