Sat. May 2nd, 2026

पुलिस ने गैगिस्टर के आरोपी की 52 लाख से अधिक की सम्पत्ति की चल अचल संपति कुर्क

शिकोहाबाद। जिला प्रशासन व पुलिस लगातार माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। महिलाओं की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के आरोपी की लाखों की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया।
गुरुवार को एसडीएम विकल्प, सीओ प्रवीन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के साथ राजस्व विभाग की टीम लक्ष्मी नगर पहुँचे। संपति कुर्की से पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचना दी कि उक्त संपति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है उसकी खरीद फरोख्त अवैध होगी। पुलिस प्रशासन ने गैगिस्टर के आरोपी मनोज कुमार पुत्र भीष्मपाल सिंह निवासी मोहिनीपुर थाना जसराना हाल निवासी लक्ष्मीनगर बोझिया गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत 52 लाख 2 हजार रूपये की चल अचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया।
पुलिस ने गांव चितावली के गाटा सं 24 में रकबा 0 77.13 वर्ग 13,50,000
मीटर, वाहन संख्या UP S3 BT 1462, 14,52,000, वाहन संख्या UP S3 BT 7272 कीमत
24,00,000 को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *