Sat. May 2nd, 2026

पुलिस ने महिला के गले से सोने की चैन साफ करने वाली आरोपी महिला को भेजा जेल


शिकोहाबाद। रक्षा बंधन पर ऑटो से जा रही एक महिला के गले से एक अज्ञात महिला ने सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी महिला को सुभाष तिराहा से दबोच कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि सरिता पत्नी संजू निवासी गौरेया शेरपुरा
सिरसागंज से 19 अगस्त को ऑटो में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान ऑटो में सवार महिला ने उसके गले में पड़ी सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज के मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महिला की गले से सोने की चैन उड़ाने वाली महिला सुभाष तिराहा पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ी है। सूचना पर पुलिस ने महिला को दबोच लिया। पुलिस को महिला के पास से सोने की चैन बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने ऑटो में महिला के गले से चेन चुराकर मैनपुरी चौराहा पर उतरकर चली गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला का नाम अंजलि पत्नी गौरव निवासी तैय्यापुर लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा बताया। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *