अतुल गुप्ता बने रामलीला मंचन के अध्यक्ष
शिकोहाबाद। 29 सितंबर से आयोजित होने वाली रामलीला के लिए रामलीला मंचन कमेटी ने अतुल गुप्ता को रामलीला का अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा को महामंत्री, गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर व्यापरियों ने अध्यक्ष अतुल गुप्ता का स्वागत किया। अंशु गुप्ता ने कहा कि रामलीला कमेटी ने यह जिम्मेदारी सौपकर उनकी नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव को महत्व दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सचिन बंसल, अशोक शर्मा, मनीष अग्रवाल ने हर्षव्यक्त किया।

