Thu. Apr 30th, 2026

मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

शिकोहाबाद। अपनी मां से नाराज होकर एक युवक ने नगला हैंडल के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस की माने तो सनी यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी ग्राम मडवा थाना नगला खंगर की मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट फटकार दिया था। जिससे नाराज होकर युवक नगला हैंडल के पास पहुँचा जहा अपलाइन पर मालगाड़ी खंबा नंबर 684 / 28 के पास मालगाड़ी के आगे कूद गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जब लोगों ने युवक को रेलवे लाइन पर पड़े देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त सनी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक मां की डांट से नाराज होकर आया और संभवतया ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *