पूर्व सैनिकों ने सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट का किया स्वागत
शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन के
पधाधिकारी ने सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट रविन्द्र सिंह यादव का स्वागत किया। पूर्व सैनिकों ने रेलवे स्टेशन से लेकर उनके पैतृक गांव नगला चंदा तक बैंड बाजे के साथ और भारत माता के नारे लगाते हुए गांव तक छोड़ा। उसके बाद जम्मू कश्मीर डोडा में शहीद हुए ए एस आई विक्रम सिंह यादव के पैतृक गांव खरदूसपुरा ढकपुरा में श्रद्धाजंलि दी। उसके बाद सैनिक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। संगठन के तहसील उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा की माताजी निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष विशेष कुमार यादव, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, मीडिया प्रभारी एस आई मुरारी लाल यादव, इंजीनियर रामब्रेश यादव, एम पी सिंह यादव, रवीश कुमार यादव, प्रताप सिंह यादव, विरेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

