धूमधाम से निकाली गई योगिराज श्री कृष्ण की शोभायात्रा
शिकोहाबाद। योगिराज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वदेशी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की आरती व पूजा अर्चना कर किया।
शोभायात्रा से पूर्व बिहारी मंदिर आवास विकास कॉलोनी में हवन पूजन किया गया। शोभायात्रा आवास विकास कॉलोनी से बिहारी जी की मंदिर से शुरू होकर मैनपुरी चौराहा, मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेला बाग स्थित टुइया वाले शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। भगवान योगिराज की शोभायात्रा में एक दर्जन डोले शामिल थे। शोभायात्रा में बैंड बाजे से श्री कृष्ण के भजन बज रहे थे। जगह जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में मौजूद भक्तगण जय श्री कृष्ण के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। पूरा नगर भगवान श्री कृष्णमय नजर आ रही थी। शोभायात्रा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान डॉक्टर रजनी यादव, डॉ गीता यादव, नंदनी यादव, प्रोफेसर आजाद सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, आकाश यादव राजा, आशीष यादव, शरद कृष्ण, धमेंद्र कृष्णज, गिरीश कुमार कठेरिया सहित बड़ी संख्या में समिति के लोग शामिल थे।

