Thu. Apr 30th, 2026

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कमेटी का चुनाव आगरा में


शिकोहाबाद। शिकोहाबाद उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मुकेश गौड़ ने जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत अपनी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की सूची सौंपी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 8 और 9 सितंबर को वाटर बॉक्स चौराहे पर अग्रवन आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न होगा। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के समस्त नगरों एवं तहसीलों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *