राज्यसभा, विधान परिषद में व्यापरियों के लिए सीट हो आरक्षित डॉ सुमंत गुप्ता
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमन गुप्ता ने ग्रीन पार्क में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान 22 सितंबर को कानपुर में होने वाले प्रांतीय वैश्य व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन के लिए व्यापारियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापरियों के सम्मलेन, राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक विषय पर प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा, विधान परिषद में शिक्षको व सामाजिक लोगों के लिए सीट आरक्षित हैं उसी प्रकार व्यापरियों के लिए सीट आरक्षित की जाए। इसके साथ नगर निगम से लेकर अन्य निगमों के भी कारोबारियों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। आर्थिक प्रस्ताव में मृतक आश्रित कारोबारी के परिजनों को 20 लाख रुपए की बीमा की राशि की जाए। वृद्धावस्था पेशन को बढ़ाया जाए। जीएसटी में पेनल्टी के साथ सदा का प्रावधान है उसे खत्म किया जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा बहन किया जाए। बिजली शॉर्ट सर्किट से व्यापारियों के होने वाले के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाए। ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों पर 18 पर्सेंट जीएसटी लगाया जाए। सामाजिक प्रस्ताव लिव रिलेशन शिप को कानूनी रूप से अवैध घोषित किया जाए। लव मैरिज में लड़का, लड़कीं पक्ष के हस्ताक्षर किए जाने का प्रावधान किया जाए। की अनुमति होनी चाहिए। इस दौरान स्मारिका का विमोचन होगा जिसमें समाज के 400 लोगों से अधिक युवक युवतियों विवरण दिया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान वैश्य एकता के प्रदेशध्यक्ष राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रिंस जैन, आदि कारोबारी मौजूद थे।

