वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शिकोहाबाद। थाना नारखी कपवली में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन वृद्ध को शिकोहाबाद के अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
सुरेश चंद्र (65) निवासी कपावली नारखी के परिजन वृद्ध को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध काफी दिनों से बीमार थे। उनकी तबियत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

