बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीना
बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीना
शिकोहाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है।
रत्नेश पुत्र इंद्रपाल निवासी नगला कांश असुआ रविवार की दोपहर फिरोजाबाद से अपनी चाची गीता देवी पत्नी शिवराम के साथ बाइक से लौटकर अपने गांव जा रहा था। युवक पेट्रोल पंप के पास पहुँचा ही था कि तभी पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार युवक का मोबाइल छीनने का दौरान बाइक गिर गई। घटना में युवक की चाची घायल हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसने शिकोहाबाद से मोबाइल किस्तों पर लिया था। पीड़ित ने थाने में मोबाइल छीनने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

