स्वर्णकार ने गोली मारकर खुद को उड़ायागैराज में कार में बैठकर मारी हथियार से गोली
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहट गली में एक स्वर्णकार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कौहराम मच गया। परिजन स्वर्णकार को इलाज के सयुक्त चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला रहट गली निवासी योगेश शर्मा 40 पुत्र भगवान स्वामी शर्मा स्वर्णकार हैं। शनिवार को वह सुबह करीब 8 बजे अपनी बच्ची तथा पत्नी को स्कूल छोड़ने गए तथा लौटकर उन्होंने घर के निकट ही बने गेराज में गाड़ी खड़ी की। उसके बाद गाड़ी के अंदर ही किसी हथियार से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्वर्णकार को आनन फानन में इलाज के जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे आदित्य 15 साल, बेटी देविका 8 तथा पत्नी अर्चना को रोता बिलखता छोड़ गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना में अभी परिजन भी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। मृतक तीन भाई है। बेटा बाहर पढ़ रहा है जबकि बेटी ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पढ़ रही है।
फोटो एसकेबी फ़ाइल फोटो मृतक
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में घटना के बाद लगी लोगो की भीड़।

