Sat. Jul 4th, 2026

पूर्व सैनिकों ने समस्याओं पर किया मंथन


शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद की मासिक बैठक मेजर रामवीर सिंह आई टी आई कॉलेज आवास विकास कालोनी में जिलाध्यक्ष विशेष कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। जिसमें ओआर ओपी, पैंशन कंप्यूटेशन, फॉर्म
26 ए एस, ईसीएचएस आदि पर विस्तार से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराध, ठगी आदि से सैनिकों को सावधान किया गया। इस दौरान संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश यादव, के के शर्मा, एम पी सिंह यादव
दलबीर सिंह यादव, महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, विरेंद्र सिंह
यादव, रवीश कुमार यादव, मीडिया प्रभारी मुरारी लाल यादव, नीलम सिंह, विरेंद्र सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, ज्ञानी राम, अवधेश कुमार यादव, करन सिंह यादव, जेपी व्यास, दलबीर सिंह, दान सिंह, जयवीर सिंह बघेल आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *