फिरोजाबाद – सपा महिला सभा का प्रदर्शन, डिंपल यादव के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद – समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने आज फिरोजाबाद में जोरदार प्रदर्शन कर सांसद डिंपल यादव के समर्थन में आवाज बुलंद की। महिला सभा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सपा महिला सभा ने मांग की कि मौलाना साजिद रशीदी पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। महिला नेताओं ने इस टिप्पणी को महिला अपमान और पुरुष प्रधान मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसे बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला का सम्मान, सपा का अभियान जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष इंद्रवती यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, तथा पार्टी की अन्य महिला नेता व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। सपा महिला सभा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और कानूनन सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
