Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद / पक्का तालाब शिव मंदिर विवाद – फर्जी वसीयत बनाकर पुजारी द्वारा मंदिर की जमीन की बिक्री करना, उच्च न्यायालय और सिविल न्यायालय में मामला विचाराधीन, समिति सदस्यो द्वारा शिव मंदिर परिसर मे की गई प्रेस वार्ता।

फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद / पक्का तलाव पर स्तिथि प्राचीन शिव मंदिर व मंदिर के साथ लगी कीमती जमीन आज कल सुर्खियों मे है मामला जमीनी विवाद का है, मंदिर के पुजारी और मंदिर के लिए कार्य कर रही समिति श्री शिवजी महाराज सेवा समिति का यह विवाद न्यायलय मे विचाराधीन है इसके बाद भी इस मामले मे रोज एक नया मोड़ देखने को मिल ही जाता है। फिलहाल इस मामले मे श्री शिवजी महाराज सेवा समिति के पदाधिकारियो ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंदिर परिसर मे किया जिसमे समिति के पदाधिकारियों ने विवाद से जुड़े विषयों पर साक्ष्य सहित अपनी बात पत्रकारों के सामने रखी।

पूरे प्रकरण मे एक फर्जी वसीयत जो एक अन्य भाषा मे लिखी गई थी के साथ पुराना विवाद जो 70 वर्ष पूर्व से चला आ रहा है संज्ञान मे आया है जिसको लेकर दोनों पक्ष अपनी बात रखते नजर आते है, न्यायलय मे दायर बाद मे समिति की और से स्वयं शिवजी अपना मुकदमा लड़ रहे है तो दूसरा पक्ष शिवजी का सेवादार है। मामला न्याय की कतार मे है अब देखना यह है की सेवक के मन मे जागा कपट या शिवजी की जमीन पर प्रार्थना करने वाले भक्तगण आखिर कौन न्यायपालिका को अपने मजबूत साक्ष्य के साथ अपनी जीत की तरफ करने मे सफल होगें फिलहाल मामला गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *