कोर्ट के आदेश पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। काशीराम कालोनी में बाइक सवार द्वारा एक युवक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राजवीर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी नगला नौकटा अपनी बाइक से 18 जुलाई 2025 को की दोपहर अपने बेटा अनुज कुमार के साथ पैदल सड़क के किनारे नौशहरा जा रहा था। इसी दौरान कांसीराम कालोनी के बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक को लहराते बेटे को टक्कर मार दी। जबकि हादसे में वह बाल बाल बच गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से आगरा ले गए। आज भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जब घायल के पिता ने थाने में शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उसके बाद घायल के पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
