दावत खाकर लौट रहे युवक को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव एमा लखनई में दावत खाकर लौट रहे युवक को दो युवकों ने बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
देवेश पुत्र विजय प्रकाश निवासी एमा लखनई थाना नसीरपुर का आरोप है कि 19 जून की शाम वह दावत खाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के विपिन पुत्र गिरराज सिंह, सचिन पुत्र हरेन्द्र निवासी एमानखलई ने अचानक से किसी बात को लेकर लाठी डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया। जब युवक ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुऐ जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
