शराब की दुकान से लूटपाट, तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शराब की दुकान से लूटपाट, तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोपी दुकान से 1993 क्वाटर, 46240 कैश ले गए
शिकोहाबाद। नगला खंगर कौरारी खेडा में दबंगों ने दुकान में घुसकर शराब, नगदी लूट की। उसके बाद महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ कर दी। शराब के ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अशोक कुमार पुत्र बाबूराम निवासी नगला रामजीत थाना जवाना नगर जनपद इटावा का देशी शराब का सरकारी ठेका कौरारी खेडा थाना नगला खंगर में है। 18 जून की दोपहर में कौरारी खेडा निवासी एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ आया। और धमकी देते हुए बोला कि कल से दुकान नही खुलेगी, यदि खुली तो शराब की लूट कर लेगा। ठेकेदार ने मामले की शिकायत अवकारी विभाग को दी। सोमवार को शराब के ठेके पर सेलमैन बैठा था। इसी दौरान गिरिंद सिंह राठौर, छोटू पुत्र आशाराम, राहुल पुत्र सत्यवीर, पवन पुत्र गोपाल मिस्त्री दुकान में घुस आये और गाली गलौज करते हुए 1993 पउआ देशी शराब, दो दिन का कैश 46240 रूपये, सरकारी मशीन पीओएस मशीन को लूट ले गये। इसी दौरान आरोपियों के साथ आई महिलाओं ने सीसीटीवी कैमरा, इन्वेटर, बैटरी, कुर्सी, बोर्ड को तोड फोड दिया। जब सेल्समैन लाखन सिंह पुत्र सहाब सिंह ग्राम नगला बरी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
