फिरोजाबाद – किसान और व्यापारी बोले, उत्पीडन बर्दाश्त नहीं …
किसान और व्यापारी बोले, उत्पीडन बर्दाश्त नहीं
जसराना में भारतीय किसान यूनियन एवं व्यापार मंडल की संयुक्त प्रेसवार्ता में व्यापारी एवं किसान नेताओं ने कहा कि किसानों एवं व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं होगा. भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाईगर ने कहा कि सरकारें किसानों का शोषण करने का कार्य कर रहीं है. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बजाय किसानों को लाॅलीपाप थमाने का कार्य किया जा रहा है. व्यापारी मंडल के अध्यक्ष रजनीश जैन ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए काला कानून है, सरकार इसे वापिस लें. नेताओं ने कहा कि 26 फरवरी को तहसील में महापंचायत का आयोजन कर व्यापारियों एवं किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया जाएगा.
