Sat. Jul 4th, 2026

बोले शिवपाल- गांव, गरीब, किसान, युवाओं के लिए करेंगे कार्य ….

जसराना विधानसभा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चार जनसभाएं की. पाढ़म, फरीदा, मछरिया एवं द्वारिकापुर में आयोजित जनसभाओं में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया. जनसभा में बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता की मासटर चाबी उनके पास है. सरकार उनकी मर्जी से ही बनेगी. उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसानों एवं युवाओं के लिए कार्य करना है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि दो वर्ष तक अपमान सहने के बाद ही पार्टी बनाने को मजबूर होना पडा. जनसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं उनके सांसद पुत्र अक्षय यादव पर जमकर प्रहार किए. जनसभा को जिलाध्यक्ष अजीम भाई, सिरसागंज विधायक हरीओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना राठौर आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *