पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान।
Firozabad Sirsaganj Police Checking
फ़िरोज़ाबाद-सिरसागंज जिलाधिकारी फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह व एसएसपी फिरोजाबाद सचिन्द्र पटेल द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह 17 जून से 22 जून तक आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए चलाया जा रहा है। सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाये जा रहे अभियान मे जिला फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरुक करते हुये चेकिंग की। जिन दुपहिया वाहन चालकों पर हेलमेट नहीं मिला उन्हे हिदायत देते हुये सम्मन शुल्क काटा गया ।तथा आगे से हेलमेट प्रयोग करने की सलाह दी गई ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
