Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद- डीएम चन्द्र विजय सिंह ने मारा एफसीआई गोदाम पर छापा…

डीएम चन्द्र विजय सिंह ने मारा एफसीआई गोदाम पर छापा…अनाधिकृत रूप से कार्य करता पाया गया एक रिटायर्ड व्यक्ति

एसडीएम सदर से मिलवाया स्टाॅक तो पाया गया भारी अंतर

फिरोजाबाद-शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एफसीआई गोदाम पर डीएम चन्द्र विजय सिंह ने छापामार कार्यवाही करते हुये स्टाॅक चेक कराया। बताया गया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर उन्होंने छापामार कार्यवाही की और एक रिटायर्ड व्यक्ति रामबाबू त्यागी अनाधिकृत रूप से कार्य करता मिला। उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा से जब स्टाॅक मिलवाया तो उसमें भी भारी अंतर मिला। डीएम चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि यहां गड़बड़ी को लेकर उन्हें शिकायत मिली थी जिस पर एसडीएम संग आज छापामार कार्यवाही की है स्टाॅक में भी भारी अंतर मिला है। एक व्यक्ति जो कि रिटायर्ड है यहां अनाधिकृत रूप से कार्य करता पाया गया है। जांच रिपोर्ट में मिली कमियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *