फिरोजाबाद – ट्रक ने छात्रा को रौंदा ,मौके पर ही मौत…
ट्रक ने छात्रा को रौंदा ,मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम
शिकोहाबाद: नगर के मुस्तफाबाद रोड पर एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रहचटी निवासी छात्रा बेबी (17) पुत्र हाकिम सिंह सुबह के समय टृयूशन पढने शिकोहाबाद जा रही थी तभी ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में आस-पास के लोगों भीड एकत्रित हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही सीओ अजय चैहान व थाना प्रभारी अजय किशोर भी मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुॅच गये। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वही ग्रामीण लोगो ने जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिये फिरोजाबाद भेज दिया।
