फिरोजाबाद – डीजल टैंक फटने से ट्रक में लगी आग….
डीजल टैंक फटने से ट्रक में लगी आग, अफरा-तफरी
थाना क्षेत्र के बाई पास रोड की घटना
कांच उतारकर वापस आगरा की ओर आ रहा था ट्रक
फ़िरोज़ाबाद। शुुक्रवार शाम राजा का ताल की ओर से आगरा की ओर जा रहे ट्रक में आग लग गई। इससे आस-पास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
घटना शाम करीब चार बजे की है। सौप्रसाद पुत्र नथुआराम निवासी कौरई थाना फतेहपुर सीकरी ट्रक चालक है। दोपहर को वह ट्रक संख्या आरजे 11 जीए 4525 में कांच का सामान लेकर राजा का ताल स्थित एक फैक्ट्री पर उतारकर बाईपास मार्ग से आगरा की ओर जा रहा था।
अभी वह गेल गैस कंपनी के सामने पहुंचा ही था कि तभी ट्रक का डीजल टैंक फट गया और ट्रक में आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख चालक ट्रक से कूद गया। उसने डायल 100 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक ट्रक काफी हद तक जल गया था। ट्रक में आग लगने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। समीप ही गेल गैस कंपनी होने के चलते लोग और भयभीत हो गए। हालांकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां से गेल गैस कंपनी कुछ दूरी पर थी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
