पैंगम्बर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम समाज ने जताया आक्रोश, दिया ज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद। तहरीक ए तहफ्फुज ए सुन्न्यित रूकनपुर के सदर मुहम्मद सलीम कादरी के तत्वाधान में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें धर्मगुरु ने पैगम्बर पर दी विवादास्पद टिप्पणी पर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर सलीम कादरी ने कहा कि अहमदनगर के रामगिरी महाराज द्वारा पैंगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ दिये गये आपत्तिजनक और भडकाऊ बयानों की कड़ी निंदा की। धर्मगुरु के बयान मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाने वाले हैं। क्योकि कोई भी मुसलमान अपने पैगम्बर का अपमान भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। लेकिन यह चैंकाने वाली बात है कि धर्मगुरु ने अपने निंदनीय व्यवहार पर अभी तक अडिग बने हुए हैं। जो यह दर्शाता है कि उसने एक संगठित योजना के तहत देश की एकता और संप्रभुता को चुनौती दी है। सरकार से मांग है कि देश के ताने बाने से खिलबाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद नासिर, इलियास, मोनी, जीशान, इमरान, शाही इमाम, बलीउद्दीन, टी टी सदर, इमाम सलमान रजा, अदनाम रजा, अब्दुल कुद्दूश, रहीउद्दीन वारसी, नफीस अहमद के कई लोग मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए मुस्लिम समाज के लोग।
