Tue. Apr 21st, 2026

प्रसपा पार्टी से व्यापार सभा के फ़िरोज़ाबाद जिलाध्यक्ष बने लवकुश, लोगों ने दी बधाई

प्रसपा पार्टी से व्यापार सभा के फ़िरोज़ाबाद जिलाध्यक्ष बने लवकुश, लोगों ने दी बधाई

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के  संस्तुति के आधार पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के द्वारा लव कुश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भाड़री को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व्यापार सभा में जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद बनाया है। वही जब इसकी जानकारी अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लगी तो पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराया और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में नीरज यादव जिला प्रमुख महासचिव, इंजीनियर राजकुमार यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मोहित शर्मा राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, संकल्प यादव,अनुज वर्मा जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ , ब्रज यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा , कुम्मज यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा ,  अभिषेक यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा, ललित यादव रहे।

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *