Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद – नेशनल हाइवे पर मिले मुर्गे के अवशेष, पुलिस का दावा, नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से गिरे, हिन्दू जागरण मंच को साजिश की आशंका.

फिरोजाबाद – जिले में नेशनल हाइवे पर एक बार फिर मुर्गे के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गयी। चूंकि अभी सावन का महीना चल रहा है और इस मार्ग से कांवड़िये भी गुजरते है इसलिए जानकारी मिलने के बाद हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने सफ़ाई दी है कि आसपास लगे सीसीटीवी को देखने से जानकारी मिली है कि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से मुर्गे के यह अवशेष सड़क पर गिरे है। इन अवशेषों को साफ भी करा दिया गया है।आपको बता दें कि बीते रविवार को भी हाइवे के सर्विस लेन पर मुर्गे के अवशेष मिलने से हंगामा हुआ था और शहर की फिजां खराव होने से बची थी। इस बार कोई अफवाह न फैले इसके लिए पुलिस की तरफ से बयान जारी कर इस तरह की सफाई दी गयी है। बता दें, कि जिस स्थान पर मुर्गे के यह अवशेष मिले है वह स्थान टूण्डला थाना क्षेत्र में आता है। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी संजय प्रताप सिंह और अन्य लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि राजा का ताल,नवाव चौराहे के समीप नेशनल हाइवे पर मुर्गे के अवशेष पड़े है। हिन्दू महासभा के नेताओं ने पुलिस को यह भी बताया था कि चूंकि सावन का महीना चल रहा है और अधिकांश मार्गों से कांवड़िये गुजरते है ऐसे में यहां यह अवशेष फेंकना किसी की साजिश भी हो सकती है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और इन अवशेषों को साफ भी कराया। मामला सुर्खियों में आने के बाद इस मामले में पुलिस अफसरों ने बयान जारी कर कहा है कि शिकायत मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी चैक किये गए तो नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से एक ब्रेकर के समीप यह अवशेष गिरे है। इसको लेकर किसी तरह की अफवाह न उड़ायी जाय। उन्होंने यह भी बताया कि यह कांवड़ यात्रा मार्ग भी नहीं है फिर भी सभी पहलुओं की जांच करायी जा रही है।आपको यह भी बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तर कोतवाली इलाके के कोटला चुंगी पर मुर्गे के पंजे मिलने से सनसनी फैल गयी थी। बजरंग दल के नेताओं ने आरोप लगाया था कि इन पंजों को ओवरब्रिज से कांवड़ियों पर फेंका गया है।पिछले सप्ताह शहर की फिजां खराव होने से बची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *