Tue. Apr 21st, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपाइयों ने किया मंथन


शिकोहाबाद। ब्राह्मण धर्मशाला में हर घर तिरंगा की सफलता के लिए भाजपाइयों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बाइक रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी 12 से 15 अगस्त के मध्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई आदि कार्य किए जाएंगे। भाजपा नगरध्यक्ष शिवम दीक्षित ने बताया कि 12 अगस्त को विधान सभास्तर पर तिरंगा यात्रा, महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई,13 अगस्त को माल्यार्पण, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका कार्यक्रम तहसील तिराहा पर किए जाएंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील जैन, चैयरमेन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल, सुशील यादव, समाजसेवी अमन बंसल, रश्मि, माधुरी, आकाश यादव, आनन्द यादव, निर्देश, सनी दिवाकर, मोहित, मोहित बंसल, आलोक, राहुल , शिवम मित्तल, पुनीत, लखपत सिंह बघेल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *