Tue. Apr 21st, 2026

घर से बाजार की कहकर निकला किशोर हुआ लापता


शिकोहाबाद। शुक्रवार की शाम नगला किला से अपने घर से बाजार गया किशोर लापता हो गया। परिजनों ने किशोर को काफी तलाश किया लेकिन उसका कही सुराग नही लगा। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।
ममता देवी निवासी नगला किला का राजा 9 अगस्त की शाम बाजार जाने की कह कर घर से निकला था। लेकिन जब वह घर नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *