Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद-आईजी जोन ने कोतवाली का किया निरीक्षण…

*आईजी जोन ने कोतवाली का किया निरीक्षण”

कमियां मिलने पर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए*

*महिला की मौत के बाद महिला पक्ष आईजी से मिले*
जसराना- आईजी जोन आगरा ए सतीश गणेश ने कोतवाली जसराना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली में रखें कंडम वाहनों, उप निरीक्षकों के आवास आरक्षियों के आवास की स्थिति को जाना। वहीं पूरे थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। वहीं थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बारे में सीओ जसराना ओपी सिंह एवं कोतवाल गिरीश चंद से पूछताछ की। आईजी ने अपराध रजिस्टर विवेचना रजिस्टर का गहनता से निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। वही आगामी त्योहारों पर पुलिस को सक्रिय होने का निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द कायम करने के लिए गणमान्य नागरिकों से मिलने के साथ क्षेत्र में बराबर पेट्रोलिंग करते रहें। और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं नगला बदकन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष के लोग कोतवाली में आईजी से मिले और कार्रवाई की मांग की आईजी ने एसपी देहात राजेश कुमार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *