Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद- समाज कल्याण विभाग में मनाई गई गांधी जयंती….

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति वितरण समारोह एवं नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन पालीवाल ओडोटोरियम फिरोजाबाद में किया गया।अध्यक्षता मेयर सुश्री नूतन राठौर ने की ।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रहीं।जनपद के 5044 छात्र व छात्राऐं छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित हुई।कार्यक्रम में नशा न किये जाने की शपथ दिलाई गई।संचालन अशोक अनुरागी द्वारा किया गया।इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा शंकर, अल्पसंख्यक अधिकारी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी, रमेश चंद्र शर्मा जी,पांडेय जी ,जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *