फ़िरोज़ाबाद – कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा
फ़िरोज़ाबाद – कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा

शिकोहाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। शनिवार को एसडीएम व सीओ ने कांवड़ यात्रियों के मार्ग का निरीक्षण किया गया। जहां कही पर झूलते हुए पोल, व तारों को दुरस्त कराया गया है। इसके साथ ही कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने थाने क्षेत्र की परिधि में कांवड़ियों के आराम करने व फलाहार के लिए 9 स्थानों को चिन्हित किया है। जगह जगह पर टेंट लगाने के साथ ही कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जगह जगह पुलिस पिकेट भी लगाई गई हैं। बटेश्वर रोड के डाहिनी पुलिया तक की व्यवस्था शिकोहाबाद पुलिस सभलेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कांवड़िए आ जा नही रहे हैं। जैसी परिस्थियां होगी उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। रूट पर अभी किसी तरह का प्रतिबंध नही लगाया गया है। इस बारे में सीओ प्रवीन कुमार तिवारी का कहना है कि सभी रूट को बंद नही किया गया है। अभी सामान्य रूट रहेगा। जैसे भीड़ बढ़ेगी उसके अनुसार रूट चार्ट लागू कर दिया जाएगा। सभी किसी भी वाहन को रोका नही गया है। एसडीएम विकल्प ने बताया कि सभी शासन से ऐसा कोई आदेश नही आया है जिससे कांवड़ मार्ग में फल, भोजनालय आदि पर नाम अंकित कराया जाए। अगर शासनादेश आता है तो उसे लागू किया जाएगा।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में कांवड़ियों के लिए व्यवस्था का अवलोकन करते हुए एसडीएम, सीओ।
